अब दिव्यांगों को प्रमाण पत्र देने को बढ़ी सक्रियता
अब दिव्यागों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
गोपालगंज। अब दिव्यागों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर दिव्यांगों की जांच करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर दिव्यांगों की जांच की गई। इस दौरान 224 दिव्यांगों की जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र देने की पहल की गई। इस संबंध में केयर गीवर निशांत कुमार ओझा ने बताया कि आंख, कान, नाक विशेषज्ञ डॉक्टर एसके गुप्ता तथा अर्थो के डॉक्टर अमर कुमार ने दिव्यांगों की दिव्यांगता जांच किया। अब संजीवनी बुनियादी सेवा के माध्यम से दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ साल से सदर अस्पताल में बुनियादी संजीवनी पूर्ण रूप से क्रियाशील है। इसके माध्यम से बुजुर्गों, विधवाओं निश्शक्त का मुफ्त इलाज किया जाता है। जल्द ही हथुआ अनुमंडल अस्पताल में भी संजीवनी बुनियादी सेवा शुरू हो जाएगा। शिविर में दुर्गेश कुमार शुक्ला, मनोज कुमार, फिजियो थेरेपी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।