रीयल लाइफ में जेल जा चुके गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम पंकज त्रिपाठी, बताई ये राज की बात
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम पंकज त्रिपाठी छात्र जीवन में छात्र आंदोलन के दौरान जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जेल में उन्होंने साहित्य का अध्ययन किया और एक्टर बनने की ललक जगी।
By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 07:03 PM (IST)
style="text-align: justify;">गोपालगंज [जेएनएन]। गैंग ऑफ वासेपुर सहित कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने चनावे मंडल कारा में कैदियों के साथ जेल में कुछ समय बिताया। गोपालगंज के सिधवलिया निवासी पंकज त्रिपाठी पंकज ने इसके बाद अपना यह राज खोला कि वे छात्र जीवन में छात्र आंदोलन के दौरान जेल जा चुके हैं। जेल में ही पंकज का साहित्य की तरफ रूझान हुआ और वहीं अभिनेता बनने की ललक जगी।
जेल से अभिनेता तक के सफर को उन्होंने कैदियों के साथ साझा किया। उन्होंने कैदियों से कहा कि जेल में निराश न हों। यहां निकलकर एक नई उम्मीद, नई उर्जा के साथ मेहनत की बदौलत अपनी नई छवि बनाएं।
विदित हो कि पंकज त्रिपाठी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'गैंग ऑफ वासेपुर' सहित कई फिल्मों में काम किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें