हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल
बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला चैनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।
गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला चैनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक ही हालत गंभीर देखकर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बतरदेह टोला चैनपुर गांव की उषा देवी अपने दरवाजे पर बैठकर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर रही थी। इसी बीच गांव के ही नरेश चौधरी के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंच गए तथा उषा देवी को गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर नरेश चौधरी तथा उनके साथ पहुंचे लोगों ने उषा देवी की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने के लिए जब उनके देवर विनोद यादव व ब्रजेश यादव तथा ससुर दुधनाथ चौधरी पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल करने के बाद हमलावर भाग निकले। घायल अवस्था में चारों लोगों को बरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दुधनाथ चौधरी की हालत गंभीर देखकर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में उषा देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें नरेश चौधरी, बबन चौधरी तथा हरेश खैधरी सहित सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।