गोपालगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में उत्तर प्रदेश के पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल Gopalganj News
गोपालगंज में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इसमें पति और पत्नी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोपालगंज, जेएनएन। जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। इन हादसों के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां घायल दंपती की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं पति-पत्नी
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी निवासी प्रमोद साह अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के घर विजयीपुर जा रहे थे। अभी ये लोग विजयीपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक अन्य बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रमोद साह व उनकी पत्नी संगीता देवी तथा दूसरी बाइक पर सवार भोरे निवासी विनोद सिंह व अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर में भर्ती कराया। जहां घायल दंपती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ कुचायकोट थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी के समीप एक वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गए। बताया जाता है कि कुचायकोट बाजार निवासी संतोष प्रसाद बाइक से किसी काम से सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज जा रहे थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज
अभी ये बथना कुट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया।