यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gopalganj News: महिला टीचर और हेडमास्टर के बीच जमकर मारपीट, खूब चले लात-घूंसे और चप्पल
Gopalganj News विजयीपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल अहियापुर में दो नियोजित शिक्षकों के बीच में प्रभार लेने को लेकर पूर्व ...और पढ़ें

HighLights
- इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा वीडियो।
- विजयीपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल अहियापुर का मामला।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज: सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए केके पाठक हर रोज सरकार का डंडा चला रहे हैं इसके बावजूद कई ऐसे कारनामे सामने आ रहे है। जिससे बिहार के शिक्षा विभाग की जमकर फजीहत हो रही है।
वायरल हो रहा वीडियो
विजयीपुर प्रखंड के अहियापुर मिडिल स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। जो शिक्षकों के मारपीट का वीडियो है जो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। इस प्रसारित वीडियो में मिडिल स्कूल की शिक्षिका और प्रभारी प्राचार्य के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चप्पल और लात-घूंसे भी चले।
बताया जाता है कि विजयीपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल अहियापुर में दो नियोजित शिक्षकों के बीच में प्रभार लेने को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के दौरान, शिक्षिका स्कूल के बरामदे में कुर्सी पर बैठकर बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान स्कूल के दूसरे शिक्षक जो प्रिंसिपल के प्रभार में हैं। उनसे बात-बात में बहस होने लगी। बहस के दौरान ही महिला शिक्षिका ने दूसरे प्रभारी प्राचार्य की चप्पल से पिटाई कर दी।
चप्पल से पिटाई के बाद प्रभारी प्राचार्य ने भी महिला शिक्षिका को लात और घूंसों से पिटाई कर दी। करीब 2 मिनट के मारपीट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अब प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो के बारे में जब विजयीपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस वीडियो की जानकारी मिली है।
कुछ दिन पुराना है वीडियो
उन्होंने कहा कि यह वीडियो 4 से 5 दिन पुराना है। वीडियो प्रसारित होने के बाद उन्होंने स्कूल में जाकर इस मामले की जांच की थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि महिला शिक्षिका का नाम रीना बैठा है और शिक्षक का नाम अमरेश तिवारी है। वहीं, इस संबंध में बीईओ ने कहा कि महिला शिक्षिका रीना बैठा के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। तभी एक शिक्षक के द्वारा उसका वीडियो बनाया जा रहा था।
इसी वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जांच में यही बात सामने आया है। बीईओ ने कहा कि उनके द्वारा दोनों शिक्षकों को नोटिस दी गई है। नोटिस का जवाब मिलने पर उनके द्वारा दोनों नियोजित शिक्षकों के ऊपर करवाई को लेकर नियोजन इकाई को पत्र लिखा जाएगा।
