रबी अभियान में होगी 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया की दरकार
गोपालगंज। वर्तमान रबी अभियान में जिले को 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया की दरकार होगी।
गोपालगंज। वर्तमान रबी अभियान में जिले को 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया की दरकार होगी। कृषि विभाग के लिए गत वर्ष की तरह इस साल भी यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करना चुनौती से कम नहीं होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्तमान रबी अभियान में करीब 97 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई का लक्ष्य तय किया गया है। गेहूं की बुआई का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके अलावा तेलहन की खेती में भी यूरिया की जरूरत होती है। कृषि विभाग के सूत्रों ने बताया कि वर्तमान रबी अभियान में जिले को 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया की दरकार होगी। विभाग ने दावा किया है कि समय से किसानों को यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा। बहरहाल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान अभियान में सबसे अधिक यूरिया की दरकार कुचायकोट प्रखंड को है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि यूरिया सरकार द्वारा निर्धारित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
इनसेट
बाजार में महंगे दर पर यूरिया
गोपालगंज : कृषि विभाग भले ही यूरिया सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने का दावा कर रहा हो लेकिन आज के समय में खुले बाजार में यूरिया निर्धारित दर से करीब 35 रुपये प्रति बोरा अधिक दर पर बिक रहा है। तमाम प्रखंड मुख्यालय से लेकर छोटे बाजारों में खुले दुकानों पर इसकी बिक्री अधिक कीमत पर हो रही है। लेकिन कृषि विभाग मनमाना कीमत वसूली पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इनसेट
कहां कितनी यूरिया की जरूरत
प्रखंड यूरिया (मे.टन में)
गोपालगंज 1299
सिधवलिया 1057
बरौली 1868
मांझा 1624
बैकुण्ठपुर 1788
कुचायकोट 2517
थावे 893
हथुआ 1788
उचकागांव 1137
फुलवरिया 974
पंचदेवरी 730
कटेया 893
भोरे 1380
विजयीपुर 1057
योग 19005