शराब बेचने से मना करने पर मारपीट, पथराव में आठ घायल
गोपालगंज। शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली में सोमवार की रात को शराब बेचने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने मामले को सुलझा दिया। इसी बीच मंगलवार की दोपहर दोनों पक्ष के लोग आपस में फिर उलझ गए। एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया।
गोपालगंज। शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली में सोमवार की रात को शराब बेचने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने मामले को सुलझा दिया। इसी बीच मंगलवार की दोपहर दोनों पक्ष के लोग आपस में फिर उलझ गए। एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में दो राहगीर सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों से सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि पुरानी चौक नोनिया टोली निवासी विशाल कुमार अपने कुछ साथियों के साथ शराब बेच रहा था। जिसे देखकर कृष्णा चौहान तथा उनके परिजनों ने शराब बेचने से उसे मना कर दिया। इससे नाराज होकर विशाल कुमार अपने परिजनों के साथ मिलकर कृष्णा चौहान के घर पर पथराव करो लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस पथराव में कृष्णा चौहान, सुदामा चौहान, लाल पति देवी, शुक्ल कुमार तथा दो राहगीर सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी लिया जा रहा है। शराब बेचने की बात भी सामने आ रही है। इसको लेकर नोनिया टोली के अन्य लोगों से भी पूछताछ किया जाएगा।