Move to Jagran APP

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या

गोपालगंज मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:11 AM (IST)
दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या
दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद महिला के शव को आनन फानन में ठिकाने लगा दिया गया। इस वारदात को लेकर मृतका के पिता ने अपनी बेटी के पति सहित छह लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि बेतिया निवासी मोटू सहनी की पुत्र 19 वर्षीय लखपातो कुमारी की शादी बीते मार्च महीने में मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी भरत साहनी के पुत्र 22 वर्षी शत्रुध्न कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद विदाई के समय ससुराल पक्ष वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने दीपावली के समय बाइक देने का वादा किया। इसके बाद बरात बहू को लेकर मगरहां गांव आ गई। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण दीपावली के समय मायके वाले बाइक नहीं दे सके। बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वाले लखपातो देवी को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद भी बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो लखपातो देवी की बेरहमी से पिटाई कर उनकी हत्या कर दी गई तथा शव को आनन फानन में ठिकाने लगा दिया गया। इस वारदात की जानकारी होने पर बुधवार को बेतिया से मांझा थाना पहुंचे मोटू सहनी ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपने दामाद शत्रुध्न साहनी, लालमुनि साहनी, भरत साहनी, पहवारी साहनी, मीना साहनी तथा राधिका कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.