Move to Jagran APP

नदी से किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका

कटेया (गोपालगंज) पुलिय ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के गोईता टोला गांव के समीप खनुआ नदी से एक किशोर

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:15 AM (IST)
नदी से किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका
नदी से किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज) : पुलिस ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के गोईता टोला गांव के समीप खनुआ नदी से एक किशोर का शव बरामद किया। मृत किशोर इसी थाना क्षेत्र के डीह बेलही गांव का रोहित जायसवाल बताया जाता है। उधर मृत किशोर के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या करने का आरोप गांव के ही चार लड़कों पर लगाया है। परिवार के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपित को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ के लिए कटेया थाना लेकर चली गई।

loksabha election banner

बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के बेलही डीह गांव के राजेश जायसवाल के 15 वर्षीय पुत्र रोहित जायसवाल को उसके ही गांव के चार अन्य लड़के शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के लिए बुलाकर ले गए। लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। शाम तक रोहित के घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। इसी बीच रविवार की सुबह रोहित के साथ नहाने गए प्रियांशु भगत ने परिवार के लोगों को बताय कि खनुआ नदी में नहाते समय रोहित नदी में डूब गया। उसके बताने के बाद स्वजन एवं ग्रामीण बेलही खास गोइता टोला गांव के पास खनुआ नदी के किनारे पहुंचे तो नदी में उसका शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कटेया थाने की पुलिस ने किशोर के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृत किशोर की मां इंदु देवी ने आरोप लगाया है कि साथ नहाने गए लड़कों ने रोहित की नदी में डूबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने मृत किशोर की मां की शिकायत के बाद चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर के शव के पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है अथवा नदी में डूबने का। बहरहाल हिरासत में लिए गए चारों आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.