देवी जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु
पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन परिसर में बुधवार की देर शाम जीआरपी के तत्वाधान में ग्रामीणों के सहयोग से हुए देवी जागरण में गायकों ने भक्ति का रस घोल दिया।
गोपालगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन परिसर में बुधवार की देर शाम जीआरपी के तत्वाधान में ग्रामीणों के सहयोग से हुए देवी जागरण में गायकों ने भक्ति का रस घोल दिया। गायकों के गीत पर देर रात तक लोग झूमते रहे। इस मौके पर गायकों का चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। नवरात्र में थावे जंक्शन परिसर में जीआरपी ने ग्रामीणों के सहयोग से पूजा पंडाल बनाकर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की है। सप्तमी के दिन मंगलवार की रात यहां देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्धाटन सिवान जीआरपी प्रभारी नंदकिशोर ¨सह और समिति के अध्यक्ष विक्रमा प्रसाद ने फीता काट कर किया। जागरण का कार्यक्रम राज नन्दनी ग्रुप द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक राजा रामाश्रय यादव ने वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: गाकर किया। उसके बाद गायिका राज नन्दनी ने जय गणेश जय महादेवा, दुखियों पर कृपा करो, करे तेरी सेवा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ा आसरा लगा के आईल बानी, सहित किसने सजाया तेरा भवन, बड़ा प्यारा लगे और बाघ वाली मइया, तनी दया कर द जैसे गीतों पर लोग झूमने को विवश हुए। देवी जागरण के दौरान मां दुर्गा की सातवीं रूप कालरात्रि की झांकी प्रस्तुत की गई। रात भर श्रोता भक्ति गीत में डूबे रहे। जागरण के दौरान जीआरपी प्रभारी सतीश कुमार त्रिपाठी, लालतेश्वर कुमार, मुकेश कुमार, राकेश ¨सह, सुरेन्द्र प्रसाद, राजकिशोर ¨सह, अनिल अकेला, शिखा कुमारी, गप्पू कुमार, चंदन कुमार उमेश शर्मा और अशोक शर्मा सहित रेलकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।