Move to Jagran APP

दीपावली आज, शहर से लेकर कस्बाई बाजारों में रही रौनक

बुधवार को दीपावली को देखते हुए मंगलवार को बाजारों की रौनक बढ़ गई। पूरा बाजार मिट्टी के बर्तन से लेकर अन्य जरूरत की सामानों से पट गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 06:00 PM (IST)
दीपावली आज, शहर से लेकर कस्बाई बाजारों में रही रौनक
दीपावली आज, शहर से लेकर कस्बाई बाजारों में रही रौनक

गोपालगंज। बुधवार को दीपावली को देखते हुए मंगलवार को बाजारों की रौनक बढ़ गई। पूरा बाजार मिट्टी के बर्तन से लेकर अन्य जरूरत की सामानों से पट गया। दीपावली के एक दिन पूर्व मिट्टी के बर्तन तथा लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीद को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपों के इस पर्व में दीया, ढकनी, घंटी, परई तथा अन्य मिट्टी के बर्तनों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के इस पर्व में उनकी मूर्तियों की भी बिक्री जोरों पर रही। बुधवार को पूरे जिले में प्रकाश का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को धनतेरस का पर्व समाप्त होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही मिट्टी के बर्तनों तथा लक्ष्मी गणेश की मूर्ति वाली दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। पूजा में प्रयुक्त होने वाले मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ने के कारण कुम्हारों चेहरे खिल गए। इसी प्रकार नगर के स्टेट बैंक चौक सहित पूरे शहर में कई दुकानों में मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की बिक्री भी तेज रही। दीपों के इस पर्व को लेकर शहर में दिनभर चहल पहल रही। पटाखे की दुकानों पर भी बच्चों व युवा वर्ग के लोगों की भीड़ अधिक रही। बहरहाल दीपावली को लेकर मंगलवार को पूरे दिन खरीदारी का दौर चलता रहा। किराना दुकानों से लेकर पटाखे व लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा वाली दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। महंगे बिके पटाखे

गोपालगंज : दीपों के त्योहार दीपावली पर इस साल पटाखे की कीमत आसमान छू रही है। फुलझरी हो गया अनार, पाकेट बम हो या कोई भी अन्य पटाखा। इस साल हरेक सामान की कीमत अधिक होने के कारण लोग परेशान हैं। पटाखों की खरीद को बाजार में पहुंचे लोगों का कहना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस साल पटाखों की कीमत डेढ़ गुना तक अधिक रही। बावजूद इसके लोग पटाखों की खरीद में लगे दिख। इस साल लोगों ने अधिक आवाज वाले पटाखों की खरीद से खास परहेज किया। सबसे अधिक मांग अधिक रोशनी फैलाने वाले पटाखे की ही रही। मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

गोपालगंज : दीपावली को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ गई है। पर्व को देखते हुए खासतौर पर लड्डू की मांग सबसे अधिक दिखी। ऐसे में शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडारों के साथ ही सड़क के किनारे ठेले पर भी जमकर लड्डू की बिक्री हुई। प्रशासनिक स्तर पर नकली खोया की बिक्री को लेकर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। गिफ्ट आइटम की मांग बढ़ी

गोपालगंज : दीपों के त्योहार में लोग एक दूसरे को भेंट देते हैं। ऐसे में पर्व को देखते हुए गिफ्ट आइटम की मांग बढ़ गई है। शहर के तमाम दुकानों में में विभिन्न कंपनियों के गिफ्ट आइटम की मांग सबसे अधिक रही। गिफ्ट की दुकानों पर इस साल विभिन्न ब्रांड की मिठाइयों के पैक की भी बिक्री खूब हुई। दीपावली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

गोपालगंज : दीपावली को देखते हुए प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त करते हुए गश्त बढ़ा दिया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला मुख्यालय में दीपावली के मौके पर पुलिस प्रशासन ने विशेष चौकसी बरतने का दिशानिर्देश दिया है। साथ ही जिले के अन्य इलाकों में भी पुलिस की पैनी नजर है। प्रशासनिक तौर पर दीपावली के पर्व को देखते हुए जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे काम करेगा। अलावा इसके सभी प्रखंड व बीडीओ व सीओ के अलावा थानेदारों को सतर्क रहने को कहा गया है। ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.