जानलेवा हमले में तीन आरोपित ने किया समर्पण
नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में करीब दो माह पूर्व हुए जानलेवा हमले की घटना में नामजद तीन आरोपित ने पुलिस दबिश के बाद गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया।
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में करीब दो माह पूर्व हुए जानलेवा हमले की घटना में नामजद तीन आरोपित ने पुलिस दबिश के बाद गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया। समर्पण के बाद तीनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गत दो सितंबर को पार नवादा गांव में शौचालय निर्माण के लिए नींव खोदे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने इसी गांव के संजय सहनी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल संजय सहनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में नामजद किए गए शिवबालक सहनी, सुदामा सहनी तथा ध्रुव सहनी ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया।