गोपालगंज जेएनएन। संसद व विधानसभा में महिला आरक्षण तथा नारी सम्मान की रक्षा को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में शहर में महिला जन अधिकार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी।
जिला कांग्रेस कार्यालय निकली यह जन अधिकार यात्रा शहर के यादोपुर रोड, मेन रोड, पुरानी चौक, घोष मोड़, थावे रोड होते हुए अंबेदकर चौक पर पहुंची। जहां प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल प्रियंका संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं का नारा भी लगाया। जन अधिकार यात्रा के बाद सदर प्रखंड के बसडीला स्थित दलित बस्ती में चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों की समस्याओं को सुना।
इस कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस समन्वयक शीला जायसवाल, शकुंतला श्रीवास्तव, प्रतिभा ङ्क्षसह, मीना देवी, प्रीति प्रभा, किशोरी देवी, मालती देवी, कुसुम देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी, मिनिता देवी, प्रेमलता देवी, मनोरमा देवी, गीता देवी, इफ्तेखार हैदर, प्रेनाथ राय शर्मा, देवेंद्र पाण्डेय, इमामुल होदा, खुर्शीद आलम तथा राम पदारथ राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।