जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस
गोपालगंज। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए जनजागरण अ
गोपालगंज। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को कबिलासपुर बाजार में ओमप्रकाश दुबे की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब विरोधी नीति अपना कर पूंजीपतियों को बढ़ाया दे रही है। केंद्र सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय में शुरू किये गए कई जनोमुखी योजनाओं को बंद कर दिया है। जिससे गरीबों की परेशानी बढ़ गयी है। बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राधारमण सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज मिश्र, राजकुमारी गुप्ता, धनंजय गिरी, अनिरुद्ध प्रसाद, सौरभ कुमार, विरेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।