सात पाप गिनाकर सीएम ने विरोधियों को दिया करारा जवाब
बैकुंठपुर के मानटेंहराही में पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्धाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विरोधियों को करारा जवाब दिया।
गोपालगंज। बैकुंठपुर के मानटेंहराही में पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्धाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विरोधियों को करारा जवाब दिया। राजद के न्याय यात्रा भी खूब निशाना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई सोच नहीं सकता था कि बिहार में कोई शराबबंदी लागू कर सकता है। शराबबंदी लागू किया गया तो इसके खिलाफ खूब बोला गया। शराबबंदी को फेल करने का प्रयास किया गया। कुछ लोग शराबबंदी को लेकर मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन मैं शराब बंदी को लेकर कोई समझौता नहीं करने वाला हूं। शराब बंदी से गरीबों के घर खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि हत्या करने पर आजीवन कारावास तथा फांसी की सजा है। उन्होंने सवाल किया कि हत्या बंद हो गई है क्या। लेकिन इसके बाद भी कड़ाई से इस कानून का पालन किया जाता है। शराबबंदी में कुछ सरकारी कर्मी भी इधर उधर कर रहे हैं। कोई को जेल भेजा गया है। ऐसे लोगों पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास का काम कर रही है। हर तबके का विकास किया जा रहा है। विकास को सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया है। महात्मा गांधी के बताए सात पाप को गिनाते हुए उन्होंने विपक्षियों को आइना दिखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बने सरदार पटेल भवन पर बापू के बताए सात पाप को मैंने लिखवाया है। महात्मा गांधी ने कहा था कि बिना सिद्धांत के राजनीति करना सामाजिक पाप है। आज ऐसे लोग न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। बापू ने दूसरा सामाजिक पाप बिना कमाए धन अर्जित करना पाप है। जनता की सेवा करने के लिए ताकत हासिल करने वाले धन अर्जित करने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान तथा त्याग के बिना पूजा भी सामाजिक पाप है। शिक्षा में बिहार का गौरवशाली अतीत है
गोपालगंज : मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में बिहार को गौरवाशाली अतीत रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय ने पूरे विश्व में ज्ञान फैलाया था। बिहार के लोग काफी मेधावी हैं। हर क्षेत्र में बिहार के लोग आगे हैं। सरकार बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की दिशा में काम कर रही है। ब्रजकिशोर बाबू को याद कर भावुक हुए सीएम
गोपालगंज : ब्रजकिशोर ¨सह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्धाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ब्रजकिशोर बाबू को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ब्रजकिशोर बाबू से मेरा घनिष्ट संबंध था। 1984 मैँ जब एमएलए बना उस समय ब्रजकिशोर बाबू मंत्री थे। समता पार्टी का मैंने गठित किया तो उनका मुझे पूरा सहयोग मिला। वे विधायक से इस्तीफा देकर जेपी आंदोलन में शामिल हुए थे। ब्रजकिशोर बाबू व्यक्तित्व के धनी थे। जीवन भर जनता की सेवा करते रहे। कॉलेज परिसर में सीएम ने लगाए पौधे
गोपालगंज : ब्रजकिशोर ¨सह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्धाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री को आगमन को लेकर छात्र छात्राओं को काफी उत्साह रहा। छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अंजनी ¨सह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार, भवन निर्माण विभाग की निदेशक हरजीत कौर, सारण आइजी, डीआइजी, आयुक्त, जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर, एसपी राशीद जमा, पूर्व विधायक मंजीत कुमार ¨सह, सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। जीविका समूह को दिया 20 करोड़ का चेक
गोपालगंज : पॉलीटेक्निक कॉलेज के उद्धाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका समूहों को 20 करोड़ का चेक दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को अपना आर्थिक विकास करने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम करने का आह्वान किया।