यूपीपीसीएस परीक्षा में सफल जलालपुर की प्रतिमा बनीं नगर आयुक्त
कुचायकोट अब तक घर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही प्रतिमा सिंह अब पूरे शहर की जिम्मेदारी संभालेंगी। यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली कुचायकोट प्रखंड के जलालपुर गांव की इस महिला का चयन नगर आयुक्त पद के लिए हुए है।
कुचायकोट : अब तक घर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही प्रतिमा सिंह अब पूरे शहर की जिम्मेदारी संभालेंगी। यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली कुचायकोट प्रखंड के जलालपुर गांव की इस महिला का चयन नगर आयुक्त पद के लिए हुए है। जलालपुर गांव की इस महिला के सफलता से पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मनु सिंह के परिवार की इस महिला की सफलता के बाद जलालपुर गांव में तो उत्सव का माहौल है ।प्रतिमा के सफलता की जानकारी गांव पहुंचते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विदित हो कि वर्ष 2017 में आयोजित इस परीक्षा का अंतिम परिणाम गुरुवार की शाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुचायकोट प्रखंड के जलालपुर गांव निवासी प्रतिमा सिंह भी शामिल हुई थी। फिलहाल दिल्ली में रह रही प्रतिमा सिंह ने दूरभाष पर बताया कि पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई। प्रतिमा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और पति के साथ सभी परिजनों को दिया।