विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर दिल्ली जाना होगा आसान, थावे होकर छपरा-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:16 AM (IST)

रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के ...और पढ़ें

थावे के रास्‍ते चलेगी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

थावे के रास्‍ते चलेगी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. छपरा-आनंद विहार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन।

  2. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

  3. ट्रेन थावे होकर आठ-आठ फेरे लगाएगी।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। दुर्गापूजा, दीपावली और महापर्व छठ के दौरान दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 05085/05086 छपरा-आनंद विहार-छपरा पूजा स्पेशल थावे होकर चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के आठ-आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसका परिचालन छह अक्टूबर से नवंबर के अंतिम सप्ताह तक किया जाएगा।

 दुर्गापूजा, दीपावली व छठ में यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेन संख्या 05085 छपरा-आनंद विहार पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1:05 बजे छपरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

यह ट्रेन छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05086 प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह सात बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी सेवा सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक निर्धारित की गई है।

पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव थावे के अलावा पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

22 एलएचबी कोच के साथ लगाएगी आठ फेरे

इससे गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन करीब 957 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस सफर में लगभग 20 घंटे 35 मिनट लगेंगे। ट्रेन का परिचालन 22 एलएचबी कोच के साथ किया जाएगा।

रेलवे के डीसीआई विशाल कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को दिल्ली की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।