बरौली में सिवान जा रही बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल
बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के तेल डिपो के समीप गोपालगंज से सिवान जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे में सवार एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाल कर इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र बरौली में भर्ती कराया।
संवाद सूत्र,बरौली(गोपालगंज) : बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के तेल डिपो के समीप गोपालगंज से सिवान जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे में सवार एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाल कर इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र बरौली में भर्ती कराया। जहां से घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बस को जब्त करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि गोपालगंज शहर से सवारी बैठा कर स्टार बस सिवान के जामो के लिए रवाना हुई। बस अभी बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के तेल डिपो के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में नेवरी निवासी ¨चता देवी, सरैया निवासी चांद तारा, भटवलिया निवासी सात वर्षीय ¨प्रस कुमार, भटवलिया निवासी अंगद कुमार, जामो निवासी विकास गिरी, जामो निवासी संगीता कुमारी, धनटोलिया निवासी चांद तारा, धनटोलिया निवासी नसीमा खातून, जामो निवासी रमावती देवी सहित एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाल कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख इलाज प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक व खलासी फरार हो गए हैं। घायल कंडक्टर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस बस को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।