पांच लाख नकदी के लिए महिला की जलाकर हत्या
गोपालगंज। दहेज में दस लाख रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर भोरे थाना क्षेत्र के अमही मिश्र गांव के शैलेंद्रनाथ तिवारी की बहन सरिता देवी की उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मृत महिला के भाई ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया।

दायर वाद में मृत महिला के भाई शैलेंद्रनाथ तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरिता देवी की शादी करीब दस साल पूर्व वर्ष 1998 में उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र छरौंधा गांव के अर¨वद नाथ तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक सरिता को उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में उसे उसके ससुराल के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के जन्म के बावजूद सरिता पर मायके से दहेज मांग कर लाने के लिए दबाव बनाना ससुराल के लोगों ने बंद नहीं किया। बाद में दोनों पक्ष के बीच पंचायती हुई और आखिरकार मायके के लोगों ने उन्हें दो लाख रुपया दिया। दो लाख मिलने के बाद भी ससुराल के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना जारी रखा। और अंत में ससुराल के लोगों ने सरिता के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर दायर मुकदमा में मृतका के भाई ने अपने बहनोई अर¨वद नाथ तिवारी, उनके पिता ससुर सुभाष तिवारी, बहन की सास प्रेमा तिवारी और देवर बाल्मीकि तिवारी को नामजद आरोपित बनाया है।