विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाॅलीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला; बिहार के गोपालगंज की घटना, आरोपित गिरफ्तार

Published: Mon, 22 Jun 2026 11:36 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र तिवारी पर गोपालगंज के बेलसंड गांव में धारदार हथियार से जानलेवा हमला ...और पढ़ें

HighLights

  1. अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला।

  2. गोपालगंज के बेलसंड गांव में हुई घटना।

  3. गंभीर हालत में पटना रेफर किए गए।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में रविवार की देर शाम बाॅलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। 

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विजेंद्र का इलाज पटना एम्‍स में चल रहा है।  

रविवार देर शाम हुआ हमला 

जानकारी के अनुसार, व‍िजेंद्र नाथ त‍िवारी अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी क्रम में उनपर धारदार हथ‍ियार से हमला कर दिया गया। 

किसी बात को लेकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। लहूलुहान विजेंद्र नाथ त‍िवारी को स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Pankaj Tripathi

(व‍िजेंद्र नाथ त‍िवारी को अस्पताल ले जाते स्‍वजन।)

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस बीच आरोपित राजेश साह को गिरफ्तार किया गया है।  

अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेलसंड गांव अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव होने के कारण यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार का हालचाल जानने पहुंचने लगे।