विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार STET 2026: 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 31 अगस्त तक फटाफट करें आवेदन

Published: Thu, 27 Aug 2026 04:54 PM (IST)

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

एसटीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त (AI Generated Image)

एसटीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त (AI Generated Image)

HighLights

  1. एसटीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त।

  2. परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।

  3. दो पेपर होंगे, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर हेतु।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से निर्धारित पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। एसटीईटी 2026 के तहत दो पेपर होंगे।

दोनों पेपर में क्या फर्क होगा?

पेपर-1 माध्यमिक स्तर यानी कक्षा नौवीं और दसवीं में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए तथा पेपर-2 उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए होगा।

150 अंकों का होगा एग्जाम

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा।

प्रश्नपत्र में संबंधित विषय के साथ शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। उपलब्ध परीक्षा पैटर्न के अनुसार नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

बता दें कि एसटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हुई है और 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर शुल्क जमा करना होगा।