Baikunthpur vidhan sabha Chunav Result : बैकुंठपुर सीट पर बीजेपी का दबदबा, मिथिलेश तिवारी जीते
Baikunthpur election Result : बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर मतगणना संपन्न हुई। 30 राउंड की काउंटिंग के बाद मिथिलेश तिवारी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंन ...और पढ़ें

Baikunthpur vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश तिवारी ने जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान उन्होंने राजद के प्रेम शंकर प्रसाद पर लगातार बढ़त बनाए रखी।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कुल 30 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के मिथिलेश तिवारी को 104133 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के प्रेम शंकर प्रसाद को 16953 वोटों के अंतर से हराया।
अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो तीसरे पायदान पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रसाद रहे, उन्हें 7335 वोट मिले। इसके अलावा, इस सीट पर 2018 मतदाताओं ने NOTA (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुना।
बैकुंठपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला गोपालगंज लगता है। ये गोपालगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के शिव बच्चन त्रिवेदी विजयी रहे थे। 2020 में इस सीट पर राजद के प्रेम शंकर यादव विजयी हुए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।