बाल दिवस पर याद किए गए पंडित नेहरू
जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई।
गोपालगंज। जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पंडित नेहरू को याद किय। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर ने नेहरूजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु एक महान व्यक्ति, नेता, राजनीतिज्ञ, लेखक और वक्ता थे। वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस मौके पर प्रेमनाथ राय शर्मा, आनंद बिहारी प्रसाद सिन्हा, अन्नपूर्णा देवी, पंकज कुमार तिवारी, रवींद्र ¨सह, अनिरुद्ध प्रसाद, अनवर खान, सत्यदेव प्रसाद, ओमपकाश दुबे, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र पाण्डेय, राजकुमारी गुप्ता, उदय मिश्रा, प्रियांशु कश्यप, डॉ. शौकत अली, मजीबुल हक, ओमप्रकाश यादव, विशेश्वर रात तथा द्वारिका यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।