गोपालगंज। आम लोगों को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी ने जन समाधान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 14 प्रखंड व 234 पंचायतों से होकर गुजरेगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने रथ के साथ चल रहे कर्मियों को पूरे जिले में लोक शिकायत निवारण के बारे में आम लोगों को विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के तमाम पंचायतों व कस्बों में इसे ले जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की सुस्ती नहीं बरतें। इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह एडीएम शिवनारायण ¨सह ने बताया कि इस रथ में एलइडी का बड़ा स्क्रीन लगाया गया है। जिसके माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि लोग अपनी शिकायत व उसका समाधान लोक शिकायत निवारण कानून के तहत करा सकें। इस मौके पर कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Edited By: Jagran