छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान
प्रखंड के बालिका हाई स्कूल रघुआ जमसड की छात्राओं ने लीगल लिटरेसी क्लब के बैनर तले दहेज उन्मूलन, बाल विवाह, प्रदूषण, बालश्रम आदि के विरुद्ध रैली निकालकर जागरुकता अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:35 PM (IST)
उचकागांव : प्रखंड के बालिका हाई स्कूल रघुआ जमसड की छात्राओं ने लीगल लिटरेसी क्लब के बैनर तले दहेज उन्मूलन, बाल विवाह, प्रदूषण, बालश्रम आदि के विरुद्ध रैली निकालकर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्लोगनों और नारों के साथ छात्राओं ने लोगों को दहेज प्रथा, बाल विवाह, प्रदूषण और बालश्रम के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में प्रधानाचार्य जया कुमारी, विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत प्रधानाचार्य रमेश कुमार ¨सह, शिक्षिका निधि कुमारी, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, महेश राम, विनोद ¨सह सहित काफी संख्या में शिक्षक व छात्राएं शामिल रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें