पोषण अभियान के प्रति जागरुकता को रथ रवाना
बैकुंठपुर प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय से पोषण संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बैकुंठपुर प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय से पोषण संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह रथ प्रखंड के सभी गांवों में जाकर पोषण के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। ताकि प्रखंड क्षेत्र में कुपोषण व एनिमिया आदि रोगों को रोका जा सके। जागरूकता रथ को रवाना करते हुए सीडीपीओ रश्मि शिखा ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए यह एक सफल प्रयास है। जिससे लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। यह रथ आगामी 30 सितंबर तक प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर उन्हें पोषण अभियान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही लोगों को बच्चों को कुपोषण से बचाने के दिशा में किए जाने वसले उपायों के बारे में भी लोगों को जानकारी देगा। इस मौके पर प्रखंड समन्वय मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, महिला पर्यवेक्षिका ममता कुमारी, मनीषा राज, पुनिता देवी, अंजू श्रीवास्तव, स्वाति कुमारी सहित कई कर्मी मौजुद रहे।