Move to Jagran APP

बरात में विवाद के बाद दो युवकों को चाकू घोंपा, गोरखपुर रेफर

नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में शनिवार की रात्रि आए बरात में आपसरी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:54 PM (IST)
बरात में विवाद के बाद दो युवकों को चाकू घोंपा, गोरखपुर रेफर
बरात में विवाद के बाद दो युवकों को चाकू घोंपा, गोरखपुर रेफर

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में शनिवार की रात्रि आए बरात में आपसरी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दोनों युवकों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

prime article banner

जानकारी के अनुसार पार नवादा गांव में एक बरात आई थी। इस बरात में शामिल होने के लिए जादोपुर थना क्षेत्र के रामपुर गांव के प्रमोद राम तथाव उनके पड़ोसी संजय राम गए थे। बरात में किसी बात को लेकर उनका विवाद राजू सिंह तथा उनके साथियों से हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने संजय राम तथा प्रमोद राम परप चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू लगने से घायल दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों के बयान पर घटना की नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह तथा मुकुंद सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.