छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को पीटा
गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बखरी गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक
By Edited By: Published: Sat, 08 Oct 2016 02:51 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 02:51 AM (IST)
गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बखरी गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बचाने आए उसके पति की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। घायल दंपती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में घायल देवांती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें इसी गांव के राजन ¨सह सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें