पुलिस की पहल पर बिखरने से बच गया परिवार
गोपालगंज। आपसी विवाद के कारण बिखर चुके परिवार को महिला थानाध्यक्ष के सहयोग से फिर एक
गोपालगंज। आपसी विवाद के कारण बिखर चुके परिवार को महिला थानाध्यक्ष के सहयोग से फिर एक होने का मौका मिला गया। न्याय के लिए महिला थाने पहुंची गरीब महिला ने महिला थानाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ जलालपुर गांव की संध्या देवी को उसके पति अनिल पाण्डेय ने चार बच्चों सहित घर से मारपीट कर निकाल दिया था। पीड़िता कई दिनों तक बच्चों को लेकर इधर उधर भटकती रही। कुछ राह नहीं सूझी तो महिला थाने पहुंचकर अपने परिवार को बचाने की गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने पीड़िता के आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर उसके पति को थाने में बुलाया। थानाध्यक्ष ने पीड़ित महिला के पति को काफी समझाया बुझाया। जिसके बाद पति महिला को बच्चों सहित अपने घर ले जाने को राजी हो गए। जिससे एक परिवार बिखरने से बच गया।