मुखिया के घर में शरारती तत्वों ने लगाई आग, तीन बाइक व कार जली
गोपालगंज : महम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत की मुखिया के घर बुधवार देर रात असामाजिक
गोपालगंज : महम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत की मुखिया के घर बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जब तक ग्रामीण व घर वाले कुछ करते तीन बाइक और एक स्विफ्ट डिजायर कार जल गई। अज्ञात अपराधियों के असामाजिक तत्वो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की महम्मदपुर पंचायत की मुखिया ददन नेशा के निर्माणाधीन घर की दलान में खड़ी तीन बाइक एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। बीती रात करीब एक बजे असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों का तेल निकाल कर वाहनों में आग लगाई। वाहनों के जलने की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे मुखिया पति व पूर्व मुखिया मुबारक अली ने आकर शोर मचाया। इसके बाद जुटे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस बीच चारो वाहन जलकर राख हो चुके थे। पूर्व मुखिया ने कहा कि किसी असामाजिक तत्व ने वाहनों में आग लगाई है।