लोजपा के जिलाध्यक्ष बने अर्जुन ¨सह
गोपालगंज। शहर के बंजारी रोड़ स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को लोजपा के सम्मेलन में नई
गोपालगंज। शहर के बंजारी रोड़ स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को लोजपा के सम्मेलन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव काली प्रसाद पाण्डेय ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए अर्जुन सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद काली पाण्डेय ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इस सरकार में अपराधियों का बोल बाल हो गया है। चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। गो¨वदगंज के विधायक राजू तिवारी ने सरकार की शराब नीति पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब नीति में संशोधन करने की जरुरत है। बिहार सरकार शराब बंदी का डोल पीट रही है। यह नीति गरीबों साथ छलावा है। बिहार सरकार अपने मंत्रियों व विधायकों की जांच करे तो उनकी पोल खुल जाएगी। सुशासन सरकार के सरंक्षण में अपराधियों का बोल बाला बढ़ गया है। पूरे बिहार में अपराध चरम पर है। सम्मेलन में प्रशांत कुमार, बबन ¨सह, विरेंद्र चौबे, विनय दुबे, मनु पाण्डेय, केशरी कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।