विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हथियार प्रदर्शन मामले में JDU विधायक अनंत सिंह को राहत नहीं; अदालत ने केस डायरी तलब की, 20 को सुनवाई

Published: Fri, 15 May 2026 12:46 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की हथियार प्रदर्शन मामले में जमानत याचिका पर गोपालगंज अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने केस ...और पढ़ें

मोकामा विधायक के मामले में अब 20 को होगी सुनवाई।

मोकामा विधायक के मामले में अब 20 को होगी सुनवाई।

HighLights

  1. अनंत सिंह की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई।

  2. अदालत ने मामले की केस डायरी तलब की।

  3. अगली सुनवाई 20 मई को निर्धारित की गई।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। हथियारों के प्रदर्शन मामले में आरोपित मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका पर शुक्रवार को एडीजे-3 सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान विधायक पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत ने मामले की केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 20 मई निर्धारित की है। 

उपनयन के दौरान का वीड‍ियो हुआ था वायरल 

बताया जाता है कि यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव पंचायत में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है। बीते मई माह में आयोजित इस कार्यक्रम में मोकामा विधायक अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे।

इसी दौरान कार्यक्रम में हथियारों के प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में विधायक सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी।

व‍िधायक के समर्थक बता रहे राजनीत‍िक साजिश 

इस मामले को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं विधायक पक्ष इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए अदालत से राहत की मांग कर रहा है। अदालत द्वारा केस डायरी तलब किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें 20 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

माना जा रहा है कि केस डायरी प्रस्तुत होने के बाद अदालत जमानत याचिका पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

यह भी पढ़ें- मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई