Move to Jagran APP

दूल्हे ने चुनी एेसी दुल्हनियां कि देखकर सबके मुंह से निकला-भई वाह...जानिए

एक इंजीनियर युवक ने दोनों पैरों से दिव्यांग दुल्हन से शादी करने के फैसले से चौंका दिया। युवक ने दुल्हन की योग्यता देखकर कहा कि मुझे यही दुल्हन पसंद है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 10:24 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 10:36 PM (IST)
दूल्हे ने चुनी एेसी दुल्हनियां कि देखकर सबके मुंह से निकला-भई वाह...जानिए
दूल्हे ने चुनी एेसी दुल्हनियां कि देखकर सबके मुंह से निकला-भई वाह...जानिए

गोपालगंज, जेएनएन। बीटेक की डिग्री और अच्छी पगार वाली नौकरी। ऐसे युवक से शादी करने के लिए कई अच्छे रिश्ते आए। लेकिन, वह दोनों पैर से दिव्यांग से विवाह करेगा, ये किसी ने सोचा नहीं था। दिखने में स्मार्ट और अच्छी नौकरी, लेकिन भा गई दोनों पैर से दिव्यांग दुल्हन। दिव्यांग से शादी के सपने को हकीकत में तब्दील कर दिखाया है सऊदी अरब में एक कंपनी में इंजीनियर मांझा प्रखंड के पिठौरी गांव निवासी कमलेश कुशवाहा ने।

loksabha election banner

गुरुवार की रात धूमधाम से उन्होंने  दिव्यांग पिठौरी गांव निवासी प्रियंका को अपना जीवनसाथी बना लिया। 

शादी की रस्म पूरी होने के बाद इंजीनियर कमलेश ने कहा कि दिव्यांग होना अभिशाप नहीं है। वह अपने फैसले से काफी खुश हैं। उनकी शादी की क्षेत्र में चर्चा हो रही है और लोग प्रशंसा कर रहे हैं। 

दोनों पैर नहीं होने पर भी पीजी तक पढ़ाई  

मांझा प्रखंड के अमेठी खुर्द गांव निवासी लालजी भगत के पुत्र कमलेश कुशवाहा बीटेक करने के बाद सऊदी अरब में इंजीनियर हैं। परिवार के लोग अपनी पसंद की लड़की से विवाह करने का दबाव बना रहे थे। दबाव बढऩे पर कमलेश शादी करने घर आ गए।

इसी बीच किसी परिचित ने इनसे बगल के गांव पिठौरी निवासी प्रियंका कुमारी के बारे में बताया। वह परिवार के साथ प्रियंका को देखने गए तो वहां उन्हें उसका अपने पैरों पर खड़े होने का जज्बा और पढ़ाई करना पसंद आ गया।

कुछ कर गुजरने की तमन्ना के कारण ही दोनों पैरों से दिव्यांग प्रियंका ने पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की थी। कमलेश ने उनसे ही शादी करने का फैसला कर लिया। गुरुवार की रात धूमधाम से बरात प्रियंका के घर पहुंची और दोनों पवित्र बंधन में बंध गए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.