Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बिहार में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर', गोपालगंज में अमित शाह बोले- बाढ़ से मुक्त करने का करेंगे काम

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 08:09 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोपालगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और लोगों को तय करना है कि उन्हें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त कराने का काम करेंगी।

    Hero Image
    मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते अमित शाह। (जागरण)

    मनीष कुमार, गोपालगंज। नौ साल बाद देश के गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार की दोपहर गोपालगंज पहुंचे।

    इस दौरान उन्होंने शहर से सटे चैनपट्टी स्थित निमार्णाधीन पुलिस लाइन के मैदान में विशाल जनसभा को संबाेधित किया।

    विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। बिहार को एक बार और तय करना है कि हमें लालू और राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बिहार में आई, यहां विकास की शुरुआत हुई। जब भी भाजपा के लिए वोट मांगने नरेंद्र मोदी आए, बिहार की जनता ने उनकी झोली कमल के फूलों से भरने का काम किया। 

    बिहार को करेंगे बाढ़ मुक्त

    अमित शाह ने कहा कि इसके बाद नरेंद्र मोदी ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 65 साल में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई, वह कार्य नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कर दिखाया।

    उन्होंने कहा कि एक और पांच साल एनडीए की सरकार बनाइए, हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा।

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विकास और बिहार की धरोहरों का सम्मान हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई। एनडीए फिर से एक बार जनता के सामने आने वाला है। उन्होंने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं।

    अब माता सीता की बारी

    अमित शाह ने कहा कि सालों से हम राह देखते थे, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बने। लालू एंड कंपनी ने बहुत अड़ंगे लगाए, लेकिन नरेंद्र मोदी ने रामलला को भव्य मंदिर में बैठाने का काम किया। अब बारी माता सीता की है।

    बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा। मातृभूमि का संदेश बिहार की भूमि से पूरे देश में देंगे। अयोध्या, जनकपुर और रामायण सर्किट से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग

    मैथिली भाषा को अटल बिहारी वाजपेयी ने आठवीं सूची में लाया। मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। छठ पूजा को पूरे देश का उत्सव बनाने का काम किया। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को हमने पद्म भूषण देने का काम किया था। मरणोपरांत पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित करने का काम किया।

    लालू यादव ने परिवार को किया सेट

    अमित शाह ने आगे कहा कि लालू यादव ने एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट किया। उनके दोनों लाल (तेजप्रताप और तेजस्वी) आज बिहार में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। एक बेटी राज्यसभा सदस्य है। दूसरी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाया। राबड़ी देवी पूर्व मुख्यंमत्री हैं।

    उन्होंने कहा कि पूरे परिवार में कोई नहीं बचा, जिन्हें लालू यादव ने सेट नहीं किया। बिहार के युवाओं को सेट करने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने का काम किया गया। नक्सलवाद और आतंकवाद आज अंतिम सांस ले रही है।

    उन्होंने कहा कि राजद की सरकार में हुए घोटाले बिहार को तबाह करके रखा था। गोमाता का चारा भी पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खा गए।

    यह भी पढ़ें-

    'रोजगार न मिले तो हमारा गर्दन पकड़ियेगा', पूर्णिया में प्रशांत किशोर बोले- हमने 10 CM बनाया और अब बिहार...

    Bihar Politics: CM हाउस में अमित शाह की NDA नेताओं से क्या हुई बातचीत? चिराग पासवान ने खुलकर बताया सबकुछ

    comedy show banner
    comedy show banner