जांच में 95 बोतल शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
उचकागांव थाने की पुलिस ने परसौनी गांव के समीप जांच अभियान के दौरान 95 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया।
गोपालगंज। उचकागांव थाने की पुलिस ने परसौनी गांव के समीप जांच अभियान के दौरान 95 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उचकागांव थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग परसौनी गांव के रास्ते शराब लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सड़क पर वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया। इसी बीच एक बाइक सवार आता हुआ पुलिस को दिखा। पुलिस ने जैसे ही बाइक को रोकने का प्रयास किया, बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच दूसरा व्यक्ति भी हाथ में लिए झोला लेकर पहुंचा। दोनों लोगों की तलाश के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 95 बोतल शराब बरामद किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव के नंदकिशोर यादव तथा चंदन यादव के रूप में की गई है। इस संबंध में नए उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।