शराब के नशे में दो युवक गिरफ्तार
फुलवरिया, गोपालगंज। फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव के समीप पुलिस ने जांच अभि
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 03:04 AM (IST)
फुलवरिया, गोपालगंज। फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव के समीप पुलिस ने जांच अभियान के दौरान शुक्रवार की रात्रि दो युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान दोनों पकड़े गए युवकों के नशे में धुत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शनिवार करो दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव निवासी अजय कुमार व कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें