शराब पीने के आरोप में दो आरोपित गिरफ्तार
भोरे थाने की पुलिस ने शराब पीकर घूमने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली में जांच अभियान चला रही थी।
गोपालगंज। भोरे थाने की पुलिस ने शराब पीकर घूमने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली में जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच उत्तरप्रदेश की ओर से दो लोग लड़खड़ाते हुए पहुंचे। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के हथौंजी गांव के मैनुद्दीन हक तथा पाण्डेय परसा गांव के दस्तगीर अंसारी के रूप में की गई है। इस संबंध में थाने में नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।