Move to Jagran APP

एक नजर की खबर:: सिधवलिया से दो वारंटी गिरफ्तार

सिधवलिया, गोपालगंज। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में छापा मारकर दो वारंटियों

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:00 AM (IST)
एक नजर की खबर:: सिधवलिया से दो वारंटी गिरफ्तार
एक नजर की खबर:: सिधवलिया से दो वारंटी गिरफ्तार

सिधवलिया, गोपालगंज। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में छापा मारकर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारंट के आधार पर शनिवार की रात्रि चलाए गए समकालीन अभियान के दौरान खजुरिया गांव के निवासी रामकेश्वर साह एवं रामनाथ भगत को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया।

loksabha election banner

रहस्यमय ढंग से किशोर गायब उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के लुहसी गांव से एक 16 वर्षीय किशोर फत्ते आलम रहस्यमय परिस्थिति में घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला तो युवक के पिता ने इस संबंध में उचकागांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जनता दरबार में हुई 25 मामलों की सुनवाई

उचकागांव, ( गोपालगंज ) : प्रखंड मुख्यालय में सीओ तथा थानाध्यक्ष द्वारा लगाए गए संयुक्त जनता दरबार में 25 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान चार मामलों का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया। इसे पूर्व सीओ अशोक कुमार शर्मा तथा थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर सीओ ने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

छापेमारी में दो वारंटी गिरफ्तार

मीरगंज (गोपालगंज) : पुलिस ने थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव में शनिवार की रात्रि समकालीन अभियान के दौरान दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वारंटियों में हिरालाल चौधरी तथा शिव चौधरी शामिल हैं। दोनों वारंटियों की पुलिस को पिछले कुछ समय से तलाश थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.