Move to Jagran APP

बिहार बोर्ड में इस साल भी घोटाला! मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की 10 हजार कॉपियां गायब

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस साल भी घोटाला हो गया। गोपालगंज के एक मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की 213 बंडल कॉपियां गायब हो गईं। इसकी एफआइआर दर्ज करा दी गई है। क्‍या है मामला, जानिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:48 PM (IST)
बिहार बोर्ड में इस साल भी घोटाला! मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की 10 हजार कॉपियां गायब
बिहार बोर्ड में इस साल भी घोटाला! मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की 10 हजार कॉपियां गायब

गोपालगंज [जेएनएन]। लगातार कुछ सालों से घोटालों से घिरी बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में इस साल भी घोटाला हो गया। गोपालगंज शहर के एसएस बालिका उच्चत्तर  माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की 213 बंडल उत्तर पुस्तिकाएं गायब कर दी गईं। इनमें 67 बंडल गणित विषय के बताए जा रहे हैं। कुल कॉपियों की बात करें तो इनकी संख्‍या 10 हजार से अधिक है।

loksabha election banner

बोर्ड से कुछ उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी मांगे जाने पर यह खुलासा हुआ है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें विद्यालय के आदेशपाल व रात्रि प्रहरी के अलावा कई कर्मियों को आरोपित बनाया गया है।

स्‍ट्रांग रूम से गायब कर दी गईं कॉपियां 

प्राथमिकी में प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि पांच अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया। इसी बीच गत 15 जून को बिहार बोर्ड ने विभिन्न विषयों की कुल 12 उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की। उत्तर पुस्तिका मांगे जाने के बाद जब स्ट्रांग रूम खोला गया तो मांगी गई मात्र नौ उत्तर पुस्तिका ही उपलब्ध हो सकीं। जब तमाम उत्तर पुस्तिकाओं की गहराई से जांच की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि स्ट्रांग रूम में रखी गईं उपरोक्‍त कॉपियां गायब मिलीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.