Move to Jagran APP

बिहार के दांत कटुआ प्रेमी ने किया हैरान, दोनों को देखा साथ तो बच्चों वाली हरकत कर चौंकाया

बिहार के सासाराम में एक युवक ने घिनौना काम किया है। नाबालिग लड़की को जबरण खलिहान में लेकर युवक गंदा काम कर रहा था तभी पीड़ित लड़की के स्वजन पहुंच गए। उसके बाद आरोपित ने बच्चों वाली ये हरकत की और भाग गया।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 02:12 PM (IST)
बिहार के दांत कटुआ प्रेमी ने किया हैरान, दोनों को देखा साथ तो बच्चों वाली हरकत कर चौंकाया
सासाराम में लड़की के साथ युवक ने किया गंदा काम। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज(सासाराम)। हवस के नशे में इंसान अंधा हो जाता है। वो हर दायरे को लांग कर वो कर बैठता है जिसका अंजाम बुरा ही नहीं बहुत बुरा होता है। सासाराम में एक युवक ने एक लड़की के साथ घिनौना काम किया है। खबर के मुताबिक बिग्रमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं पीड़िता के घर वालों ने जब आरोपित को गंदा काम करते पकड़ लिया तो वो बच्चों सी हरकत करने लगा और पीड़िता के पिता को दांत काटकर भाग गया।

loksabha election banner

घटना से संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के दिन नाबालिग लड़की अपने छत पर बैठी थी। तभी आरोपित सोनू कुमार छत पर पहुंच गया और लड़की के मुंह पर गमछा बांधकर उसे घर के बगल में स्थित खलिहान में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के परिजानों का कहना है कि जब वे छत पर पहुंचे तो उनकी बच्ची वहां मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश की। खोजबीन करते करते वे लोग खलिहान पहुंचे जहां देखा कि आरोपित सोनू उनकी बेटी के साथ गंदा काम कर रहा है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने सोनू को पकड़ने की कोशिश की लेकिन शातिर आरोपित पीड़ित लड़की के पिता को दांत से काटकर वहां से फरार हो गया। स्वजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे लोग आरोपित सोनू कुमार के घर इस बात की शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।

इस घटना के बाद पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द से  जल्द आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.