Move to Jagran APP

शेरघाटी में 15 एकड़ ज़मीन पर पौधारोपण कर रहीं इनरव्‍हील क्‍लब की महिलाएं, बच्‍चों के नाम पर होंगे ये पौधे

डॉ कविता निश्चल ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम का मूल्य उद्देश्य छोटे बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व को लेकर जागरुक करना है। महिलाओं व बच्चों ने अपने हाथों से महोगनी आम अमरूद बरगद पीपल शीशम समेत लगभग 300 लगाए पौधे। देखरेख का भी लिया जिम्‍मा।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 02:13 PM (IST)
शेरघाटी में 15 एकड़ ज़मीन पर पौधारोपण कर रहीं इनरव्‍हील क्‍लब की महिलाएं, बच्‍चों के नाम पर होंगे ये पौधे
15 एकड़ ज़मीन पर पौधारोपण कर रहीं इनरव्‍हील क्‍लब की महिलाएं। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान में रविवार को इनरव्हील क्लब गया सनराइज़ से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। इस कार्यक्रम का मूल्य उद्देश्य छोटे बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व को लेकर जागरुक कराना था। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा भी पौधारोपण कराया गया। बच्चों में पौधे लगाने की उत्सुकता दिखी।  बच्चों के द्वारा लगाए गए पौधों पर हमेशा उनका नाम वर्णित रहेगा ताकी बच्चे पौधों से आजीवन जुड़े रहें।

loksabha election banner

महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को सफल बनाना हरेक लोगों का दायित्व बनता है। ऐसे कार्यक्रम से समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इनरव्हील क्लब की कार्यकारिणी सदस्य डॉ कविता निश्चल के नेतृत्व में महिलाओं ने शेरघाटी स्थित 15 एकड़ ज़मीन में पौधारोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से महोगनी, आम, अमरूद, बरगद, पीपल, शीशम समेत लगभग 300 पौधे लगाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि जंगलो की अवैध कटाई से वृक्षों की संख्या कम होते जा रही है। आमजनों को स्वच्छ हवा व ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। खेतीबारी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए हरेक लोगों को आगे आना होगा। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन पर बुरा असर पड़ेगा।

क्लब की अध्यक्ष डॉ.दीप शिखा काव्या ने कहा कि पौधारोपण की दिशा में जो कदम लोगों ने  बढ़ाया है, इसमे समाज के और लोगों को सीखने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम को हमसबों को एकजुट होकर आगे बढ़ाना चाहिए। पौधारोपण के प्रति हरेक लोगों को जागरूक होना चाहिए। तभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज के हरेक लोग अपने मैरेज डे, विवाह,जन्मदिन आदि के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस दौरान इनरव्हील क्लब गया सनराईज़ की महिलाओं ने पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

मौके पर क्लब की अध्यक्ष डा. दीप शिखा काव्या, उपाध्यक्ष स्नेहा सिंहा , प्रेस एडिटर प्रिया पायल, कार्यकारिणी सदस्य कविता निश्चल, रीना शर्मा, मधु प्रिया, मेनका भदानी, तेजस्वी नंदन, जया, वंदना समेत बच्चे व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

बच्चों के समूह में अर्शेय निश्चल, अरिहन्त निश्चल, आयुशी शर्मा, अदिति सुरभी, प्रत्युष प्रकाश, अनुकर्श सिंह, अभिज्ञान सिंह, कार्तिक कश्यप, दिशानी काव्या, मनस्वी विजय, मानविका विजय, अदिति कश्यप, अनंत कश्यप, रमन, जेन्नी, प्रेवित,कुशाग्र, आद्विका मौजूद थे।  डॉ नवनीत निश्चल के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर किशोरी सिंह कश्यप भी साथ में मौजूद थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.