घरेलु कलह से तंग आ विवाहिता ने दी जान
जागरण संवाददाता, बोधगया : भोजवर बगीचा मोहल्ले में शनिवार रात एक विवाहिता ने घरेलु कलह से त
जागरण संवाददाता, बोधगया : भोजवर बगीचा मोहल्ले में शनिवार रात एक विवाहिता ने घरेलु कलह से तंग आकर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने बताया कि मृतका 26 वर्षीय रिंकी सिंह की शादी अजय सिंह से हुई थी। दोनों से एक पुत्र व एक पुत्री है। उन्होंने कहा कि जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो शव नीचे पड़ा था। शव के गले मे दुपट्टे से बाधने का निशान था। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि हम दोनों के बीच शनिवार को शॉपिंग के लिए विवाद हुआ था। उसके बाद विवाहिता ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, युवती के पिता ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाते हुए अपने दामाद अजय सिंह, उसके पिता नंदकिशोर सिंह, मां रीता देवी व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित पति अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
छह वर्ष पूर्व अजय की शादी गुरारू थाना के कोची गाव के मुन्ना प्रसाद की पुत्री रिंकी से हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल सह अस्पताल भेज दिया है।