सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : थाना क्षेत्र के जयगीर मोड़ पर बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला की म
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 03:23 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 03:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : थाना क्षेत्र के जयगीर मोड़ पर बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने कहा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महेश यादव और कामेश्वर यादव दोनों निवासी ग्राम सदोपुर थाना चेकरी गंभीर रूप से घायल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक महिला कोशिला गाव की रहने वाली है। उसका शव थाने मे रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आज गया भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें