विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुर के निलंबित सीओ की पत्‍नी निकली करोड़पति; गया जाकर पांच घंटे तक ईओयू ने जुटाई जानकारी

By Prashant KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 09:06 AM (IST)

अवैध बालू खान मामले में निलंबित किए गए भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके के सीओ (अंचलाधिकारी) अनुज कुमार की पत्‍नी ...और पढ़ें

सीओ के ससुराल की तलाशी लेने के बाद लौटती ईओयू की टीम। जागरण।
सीओ के ससुराल की तलाशी लेने के बाद लौटती ईओयू की टीम। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। अवैध बालू खान मामले में निलंबित किए गए भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके के सीओ (अंचलाधिकारी) अनुज कुमार की पत्‍नी करोड़पति निकलीं। पटना में उनके नाम पर एक प्‍लॉट है, जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। इसकी जानकारी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम को गया स्थित उनके ससुराल में जाने के बाद मिली। वैसे तो टीम ने कागजात के पेपर रजिस्‍ट्री ऑफिस से निकलवा लिए थे, लेकिन अफसरों को जानकारी मिली थी कि उस प्‍लॉट की ओरिजनल कॉपी की तलाश सीओ के ससुराल में रखी है। तकरीबन पांच घंटे तक टीम ने ससुराल वालों से पूछताछ की और दोपहर दाे बजे वहां से पटना के लिए रवाना हो गई। मालूम हो कि शुक्रवार को ईओयू की अलग-अलग टीमों ने सीओ के तीन ठिकानों पर एक साथ धावा बोला था।

सीओ अनुज कुमार का ससुराल गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट इलाके में है। उनके ससुराल का नाम लखन प्रसाद बताया जाता है। सूत्रों की मानें तो सीओ की अकूत संपत्ति के बारे में ईओयू को जानकारी मिली थी। तब से ईओयू टीम दस्‍तावेज जुटाने में लग गई थी। गुप्‍तचरों ने अधिकारियों को बताया था कि सीओ की कई बेमानी संपत्ति पत्‍नी के मायके वालों के नाम पर है, जिससे जुड़े दस्‍तावेज उनके ससुराल में रखे गए हैं।

छापेमारी करने आई टीम के एक सदस्‍य ने बताया कि सीओ की पत्‍नी के नाम से करोड़ों की जमीन है। यह प्‍लॉट पटना में है। पता लगाया जा रहा है कि सीओ ने इस प्‍लॉट को अपनी नाजायज कमाई से खरीदी या फिर ससुर अथवा ससुराल पक्ष के किसी व्‍यक्ति से आर्थिक सहयोग लिया था।  पांच घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद ईओयू के हाथ क्‍या लगा, इसकी जानकारी यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खान देंगे। टीम के सदस्‍यों को कुछ कागजात लेकर जाते हुए देखा गया है।