Move to Jagran APP

बारिश के फुहारों से बदल गया भभुआ में मौसम, बढ़ गई ठंड, सरसों की फसल को पहुंचेगा नुकसान

कैमूर जिले में शनिवार की भोर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। भोर से ही हल्की बारिश शुरू हुई। लगातार लगभग एक घंटा तक गिरी बारिश की फुहारों ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 08:26 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 08:26 AM (IST)
बारिश के फुहारों से बदल गया भभुआ में मौसम, बढ़ गई ठंड, सरसों की फसल को पहुंचेगा नुकसान
आसमान में कुछ इस तरह छाए काले बादल। जागरण।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में शनिवार की भोर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। भोर से ही हल्की बारिश शुरू हुई। लगातार लगभग एक घंटा तक गिरी बारिश की फुहारों ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया, हालांकि भोर होने के चलते लोग घरों में ही थे, लेकिन सुबह होने के बाद बीते दिनों की अपेक्षा ठंड कुछ ज्यादा थी।

loksabha election banner

वहीं शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ था। दिन में काफी अच्छी धूप थी। काफी देर तक धूप में लोग बैठ नहीं सके। रात में भी मौसम साफ था। लेकिन शनिवार की भोर में अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। वहीं बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। जिले के किसान फिलहाल गेहूं की फसल की दूसरी बार सिंचाई कर रहे थे। लेकिन नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने से किसानों को मोटर मशीन चलाना पड़ा। लेकिन शनिवार को हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली।

किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं, चना, मसूर को फायदा होगा। सरसों की फसल को कुछ नुकसान हो सकता है। लेकिन बहुत नुकसान नहीं होगा। बता दें कि जिले में बीते माह मकर संक्रांति के दिन से मौसम बदला था। तब लगातार 14 से 27 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। इस दौरान जिले में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जगह जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत पा रहे थे। प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 28 जनवरी को जिले में मौसम सामान्य हुआ। इस दिन से जिले में अच्छी धूप निकलने लगी। ठंड का असर भी कम होने लगा। लेकिन शनिवार की भोर में बारिश होने से फिर जिले में ठंड बढ़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.