आज मौसम में होगा बदलाव, छाए रहेंगे बादल
बोधगया। गुरुवार का मौसम काफी खुशनुमा रहा। ठंड बिल्कुल कम थी और सुबह से ही धूप खिली।
बोधगया। गुरुवार का मौसम काफी खुशनुमा रहा। ठंड बिल्कुल कम थी और सुबह से ही धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली और धूप का भरपूर आनंद लिया। दोपहर में धूप ने थोड़ी गर्मी का भी अहसास कराया। धूप में रहने वाले लोग ऊनी वस्त्र निकालने विवश हुए। हालांकि सूर्यास्त के बाद कनकनी का अहसास लोगों को होता रहा। जिसके कारण कुछेक जगहों पर लोग अलाव का सहारा भी लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 26.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 9.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को मौसम का रंग बदल सकता है। आसमान में बादल छाने की संभावना है। हालांकि अभी बारिश का पूर्वानुमान नहीं जताया गया है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद इधर भी बूंदाबांदी की उम्मीद जताई गई है।