Move to Jagran APP

Vyapar mandal Gaya: महेश बने टिकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष, निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 67 मतों से किया पराजित

टिकारी में कुल 433 वैध मतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद को 250 और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अरविंद कुमार वर्मा को 183 मत प्राप्त हुआ। वही खिजरसराय में अंकित कुमार उर्फ पेड़ा सिंह ने दूसरी बार विजय हासिल किया। उन्होंने बिगन प्रसाद सिंह को 27 मत से पराजित किया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2022 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:57 AM (IST)
Vyapar mandal Gaya: महेश बने टिकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष, निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 67 मतों से किया पराजित
कड़ी सुरक्षा के बीच व्यापार मंडल चुनाव का परिणाम घोषित

 संवाद सहयोगी, टिकारी: प्रखंड सभागार में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड टिकारी के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। मतों की गिनती के बाद देर शाम जारी परिमाण में नोनी के पैक्स अध्यक्ष महेश प्रसाद को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा को 67 मतों से पराजित कर राजनीतिक दिग्गजों को मात दी। 

loksabha election banner

प्रखंड कार्यालय के सभागार में सुबह सात बजे से दो केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ जो संध्या चार बजे सम्पन्न हुआ। जिसमे 64.10 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों मतदान केंद्रों पर कुल 702 वोट में से 450 मतदाताओं ने भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद प्रखण्ड सभागार में ही मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जिसमे 17 मत रद्द घोषित किया गया। 

महेश को 250 और प्रतिद्वंद्वी अरविंद को 183 मत प्राप्त

कुल 433 वैध मतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद को 250 और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अरविंद कुमार वर्मा को 183 मत प्राप्त हुआ। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज आनंद ने अध्यक्ष पद के लिए महेश प्रसाद को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना केंद्र के बाहर दिन भर मतदाताओं और समर्थकों की भीड़ जमी रही। महेश प्रसाद के जीत की घोषणा के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है।

संवाद सूत्र, खिजरसराय : व्यापार मण्डल के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए शुक्रवार को चुनाव सम्पन्न हुआ । चुनाव के बाद हुए मतगणना में अंकित कुमार उर्फ पेड़ा सिंह दूसरी बार विजय हासिल किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिगन प्रसाद सिंह को 27 मत से पराजित किया। प्रखंड भवन में हुए मतदान में कुल 349 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें 10 मत रद्द हुआ। कुल वैध मतों में से अंकित कुमार को 183 मत प्राप्त हुआ जबकि बिगन प्रसाद सिंह 156 मत प्राप्त किया। 27 मतों से अंकित कुमार दूसरी बार जीत हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.