Move to Jagran APP

गणित में निरंतर रिवीजन से बढ़ता है विजन : प्रमोद

गया। जिला पदाधिकारी कार्यालय की ओर से संचालित गया गाइडेंस प्रोग्राम के अंतर्गत मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:23 PM (IST)
गणित में निरंतर रिवीजन से बढ़ता है विजन : प्रमोद
गणित में निरंतर रिवीजन से बढ़ता है विजन : प्रमोद

गया। जिला पदाधिकारी कार्यालय की ओर से संचालित गया गाइडेंस प्रोग्राम के अंतर्गत मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्लस टू जिला स्कूल गणित शिक्षक प्रमोद कुमार, डा. विवेक कुमार,संजय प्रसाद भदानी व रजनीश मिश्र द्वारा मार्गदर्शन सत्र चलाया गया। प्रमोद कुमार ने गणित में क्षेत्रमिति पाठ का मार्गदर्शन में माचिस की डिबिया, लूडो की गोटी, गेंद, पाइप आदि घरेलू चीजों का उपयोग कर बच्चों को घन, घनाभ, बेलन, गोला, अर्ध गोला तथा शंकु के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इस पाठ से संबंधित सभी गणितीय सूत्र का उपयोग कर प्रश्न को हल करने के तरीके भी समझाए। परीक्षा में इस पाठ से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके भी समझाया। उन्होंने कहा कि इस पाठ से परीक्षा में एक-एक अंकीय, दो-दो अंकीय तथा पांच-पांच अंकीय प्रश्न पूछे जाते हैं। गणित दिमाग का चाबी है। गणित में निरंतर अभ्यास करने से दिमाग तेज होता है। इससे बच्चे गणित में शत प्रतिशत अंक तो प्राप्त करते ही हैं। साथ ही अन्य विषय का भी समझ विकसित होता है। गणित में रिविजन से वि•ान बढ़ता है और बच्चे शत प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं।

loksabha election banner

शिक्षक डा. विवेक कुमार ने सामाजिक विज्ञान के भूगोल विषय में जल संसाधन तथा वन एवं वन्य प्राणी संसाधन का मार्गदर्शन दिए। उन्होंने छात्रों को प्रश्न के उत्तर लिखने के तरीके भी बताए। भूगोल के अध्ययन में मानचित्र अध्ययन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मानचित्र के चित्रों को दिखाकर कई प्रश्नों को हल करने के तरीके भी बताए। संजय प्रसाद भदानी ने जीव विज्ञान में जीवों में जनन की प्रक्रिया पाठ का मार्गदर्शन दिए। उन्होंने जनन की प्रक्रिया, जन्म के प्रकार आदि का विस्तार से वर्णन किए। रजनीश मिश्र ने हिदी में काव्य खंड का मार्गदर्शन दिए। उन्होंने हिदी साहित्य के इतिहास, भक्तिकाल तथा रीतिकाल के कवियों की भी चर्चा किए। मार्गदर्शन सत्र के दौरान सहयोग के लिए डा. राकेश कुमार,आकाश आनंद ,दिलीप कुमार व उत्तम कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.