लोकतंत्र बचाने को एकजुट होने का आह्वान
जागरण संवाददाता, गया: पीयूसीएल व अन्य संगठन ने शनिवार को विरोध मार्च गांधी मंडप से निकला। जो च
जागरण संवाददाता, गया: पीयूसीएल व अन्य संगठन ने शनिवार को विरोध मार्च गांधी मंडप से निकला। जो चर्च रोड, डाक बंगला रोड, जीबी रोड होते हुए गांधी चौक पर एक सभा के रूप में तब्दील हुआ। वक्ताओं ने हाल के दिनों में मानव अधिकारों की रक्षा करने वाले देश के शीर्ष नेताओं और अधिवक्ताओं को देशद्रोह के फर्जी मुकदमा कर के प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें शहरी नक्सली बता कर पूर्व में भी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कुछ मानव अधिकार के कार्यकर्ताओं को तंग किया जा रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज को एकजुट होने की बात कही गई। समाज को तोड़ने वाली बातों से सतर्क किया। वक्ताओं ने कहा कि नौजवान व्यवस्था के भूल से अन्य मार्गो में भटक रहे है। नौकरियों के अभाव की भी चर्चा की। सभा को परवेज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, राजन शाह, परमा प्रसाद, सचदानंद प्रसाद व मनोज कुमार सिंह, पारस नाथ सिंह, रामप्रवेश सिंह यादव, प्रमोद प्रसाद आदि शामिल थे। सभा की अध्यक्षता फादर जोस एवं मंच संचालन ब्रह्मानंद शर्मा ने किया।