बहू की शिकायत पर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
संवाद सूत्र इमामगंज थाना क्षेत्र के भीड़हा गाव में 60 वर्षीय महिला बढ़नवा देवी को आठ लीटर देसी
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, इमामगंज
थाना क्षेत्र के भीड़हा गाव में 60 वर्षीय महिला बढ़नवा देवी को आठ लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को आठ लीटर देसी शराब के साथ वृद्ध महिला पकड़ी गई है। गिरफ्तार महिला की पतोहू सुनीता देवी ने ही थाने में आवेदन दिया था कि मेरी सास बढ़नवा देवी शाम में घर के पास शराब बेचती है। पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें